सीआईएसएफ के महाभोज में शामिल हुईं आरसीएफएल की सीएमडी
मुश्ताक खान/मुंबई। आगामी कोस्टल साइक्लोथॉन 2026 से पहले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा सोमवार को महाभोज का भव्य आयोजन कैम्पस में किया गया। इस मौके पर सीआईएसएफ कमांडेंट लुम्मी शिंगनियासुई और असिस्टेंट कमांडेंट अरुण कुमार ने आरसीएफएल की निदेशक व सीएमडी श्रीमती नझत शेख, निदेशक श्रीमती रितु गोस्वामी, निदेशक निरंजन एस सोनक, ट्रॉम्बे विभाग के कार्यकारी निदेशक संजय हरलिकर और प्रशासनिक प्रबंधक रविंद्र चौधरी आदि का शाल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आरसीएफएल के पदाधिकारी और सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान मौजूद थे।
खबर के मुताबिक गुजरात से रवाना हुईं कोस्टल साइक्लोथॉन 11 फरवरी को मुंबई पहुंचने वाली है। लगभग 6,500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 9 तटीय राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचेगी। वही सीआईएसएफ की टीम साइक्लिंग 22 फरवरी 2026 को कोच्चि पहुंचेगी और वहीं इसका समापन होगा।
गौरतलब है कि यह आयोजन ‘वंदे मातरम्’ के तहत 150 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर किया जा रहा है। गुजरात से आने आनेवाली सीआईएसएफ cycling team Mumbai pahuchegi. मुंबई में सीआईएसएफ के सभी उच्च अधिकारी साथ साथ आरसीएफएल की निदेशक व सीएमडी श्रीमती नझत शेख के अलावा अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे। बताया जाता है कि गेटवे ऑफ इंडिया के निकट आयोजित संक्षिप्त साइकिल रैली में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अलावा अन्य मंत्रियों के शामिल होने की सम्भावना है। उनकी उपस्थिति ने मंत्रालयों एवं विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच सशक्त सहयोग को दर्शाते हुए इस पहल के राष्ट्रीय महत्व, एकजुटता, सतर्कता और साझे संकल्प का स्पष्ट संदेश है। वंदे मातरम् वह अमर गीत है जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को प्रेरणा दी और 11 फरवरी को भी इस गीत को दोहराया जायेगा।
Teg: #CISF team from Mumbai to join Coastal Cyclothon
![]()













Leave a Reply