Advertisement

सीआईएसएफ द्वारा बोकारो थर्मल में अग्नि समन सप्ताह की शुरुआत

संत पॉल विद्यालय में डेमो के जरिए छात्रों को दिया गया आग से बचाव का प्रशिक्षण

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की ओर से बोकारो थर्मल में अग्नि समन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसके तहत 15 अप्रैल को संत पॉल मॉर्डन स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों को डेमो कार्यक्रम के जरिए आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जानकारी देते हुए उपाय बताए गए।

सीआईएसएफ अग्निशमन शाखा के इंस्पेक्टर ए के शर्मा ने बताया कि अग्नि समन सेवा सप्ताह की शुरुआत 14 अप्रैल को हुआ था जो 20 अप्रैल तक चलेगा। इसका नेतृत्व सीआईएसएफ बोकारो थर्मल शाखा के उप कमांडेंट अरुण प्रसाद कर रहे हैं।

इस दौरान विद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए प्राथमिक अग्नि शमन प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान अग्निशामकों को चलाने का प्रशिक्षण एवं अग्नि रोकथाम के उपाय के बारे में बताया जा रहा है। साथ हीं विभिन्न विद्यालयों में डेमो कार्यक्रम आयोजित कर रहिवासियों को खासकर जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर सीआईएसएफ जवानों के अलावे संत पॉल विद्यालय के निदेशक सुरेश गायकवाड, ट्रेजरर ई तिवारी, प्राचार्य स्वाति प्रियंका सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *