एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। गुप्त सूचना के आधार पर, सीआईएसएफ समादेष्टा लक्ष्मीनारायण चौधरी के निर्देशानुसार प्रभारी आसूचना ने स्ट्राईकिंग रिर्जव और क्यूआरटी टीम को समाहित करते हुए त्वरित छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त टीम बोकारो जिला के हद में बीएंडके क्षेत्र में खासमहल इलाके में स्थित केएमपी स्टोर के पीछे अवैद्य छापामारी के लिए रवाना हुई।
बताया जाता है कि छापामारी टीम को देखते ही कोयला चोर मौके से फरार हो गये, किन्तु क्षेत्र में अवैध रूप से संग्रहित 1.535 टन कोयला जब्त कर सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द किया गया। छापामारी दल में उप निरीक्षक (कार्य) संतोष कुमार तिवारी, प्रधान आरक्षक वंश कुमार, सोनकर प्रताप, शंकर कुमार, गुंजन कुमार, क्यूआरटी टीम सहित अन्य जवान भी शामिल थे।
![]()













Leave a Reply