राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) मुख्यालय राँची पूर्वी खंड महानिरीक्षक शांतिजी जयदेव ने 30 जनवरी को बोकारो थर्मल का दौरा की। महानिरीक्षक ने यहां सीआईएसएफ कैम्प का निरीक्षण की।
जानकारी के अनुसार सिक्स यूनिट स्थित सीआईएसएफ बैरेक में महानिरीक्षक का स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया। बैरेक में निर्मित शहीद स्मारक में माल्यार्पण व् पुष्प अर्पित कर सीआईएसएफ के शाहिद जवानों को श्रद्धांजलि दिया गया।
इसके आलावे सीआईएसएफ बैरेक में निर्मित कम्युनिटी हॉल एवम सैनिक सम्मेलन कक्ष का भी उद्घाटन महानिरीक्षक शांतीजी ने फीता काट कर की। साथ हीं सीआईएसएफ अधिकारियों व् जवानों के साथ बैठक कर प्रबंधन के साथ तालमेल बना कर कार्य करने को कहा।

इस अवसर पर उन्होंने सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश सभी को दिए। बैरेक के अन्दर मैदान में पौधा रोपण भी किए। इसके बाद सीआईएसएफ महानिरीक्षक शांतीजी ने बोकारो थर्मल प्लांट का भी निरीक्षण कर सुरक्षा तथा सुविधा से संबंधित जानकारी ली।
प्लांट निरीक्षण के दौरान सीआईएसएफ महानिरीक्षक ने डीवीसी प्लांट के महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद, उप महाप्रबंधक बीजी होलकर आदि अधिकारियों के साथ सम्मेलन कक्ष में बैठक कर सुरक्षा एवं शिकायत से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने डीवीसी अधिकारियों को सीआईएसएफ के द्वारा और बेहतर सुरक्षा सुविधा देने की बात कही।
इस अवसर पर सीआईएसएफ बोकारो थर्मल इकाई के उप कमांडेंट बिरेन कुमार सेठी, निरीक्षक (कार्य) प्रशांत कुमार प्रशून, उप निरीक्षक रहीम अंसारी, रविन्द्र कुमार, राजेश कुमार साव, सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, सुरेश यादव, के के सिंह, ए के तिवारी, प्रधान आरक्षक बी के प्रसाद, प्रतीक चौधरी, अतुल रामरप आदि सीआईएसएफ जवान व् अधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply