Advertisement

सीआईएसएफ डीआईजी ने किया प्लांट व् बैरेक का निरीक्षण

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) दिग्विजय कुमार सिंह 25 जुलाई को बोकारो थर्मल पहुंचे। यहां डीआईजी ने सिक्स यूनिट स्थित सीआईएसएफ बैरेक का निरीक्षण किया। साथ ही बैरेक में बने लॉन टेनिस कोर्ट का उद्घाटन फीता काट कर किया।

बोकारो थर्मल पहुंचने पर डीआईजी सिंह का स्वागत यूनिट प्रभारी अरुण प्रसाद ने गुलदस्ता देकर किया। इसके बाद उन्होंने बैरेक मैदान में पौधा रोपण भी किया।

पौधारोपण के बाद बोकारो स्टील से आए सीआईएसएफ डीआईजी सिंह ने बैरक सहित क्वार्टर गॉर्ड, मेस आदि स्थानों का निरीक्षण किया। इसके बाद जवानो का सैनिक सम्मेलन लिया गया। जिसमे सीआईएसएफ के सभी जवानो को कर्तव्य के बारे मे बता कर सभी का मनोबल बनाये रखने के लिए कहा।

जानकारी के अनुसार निरिक्षण के क्रम में सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैरेक के बाद डीआईजी सिंह ने डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट का भी निरीक्षण किया। साथ हीं वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद से मुलाकात की।

इस अवसर पर निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रसून्न, उप निरीक्षक एम. के. तिवारी, मो. इबरार, रंजीत कुमार, सहायक उप निरीक्षक बी. कश्यप, सुरेश यादव, के. शर्मा, रोहितास्व, प्रधान आरक्षक रणवीर सिंह, रविन्द्र कुमार, बी. के. प्रसाद, सुखदेव भगत, आरक्षक एम. एल. मीणा, सुमित कुमार यादव, कुलदीप सिंह, के. सुरेश, दिलीप कुमार कुशवाहा व् अन्य बल सदस्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *