कार्यालय संवाददाता/मुंबई। भारत सरकार की नवरत्न उर्वरक और रसायन उत्पादक उपक्रम, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफएल) की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राजेंद्र अहिरे को डी जी CISF, दिल्ली और कमांडेंट आर सी एफ एल मुंबई द्वारा एक्सीलेंट सर्विस मेडल और डायरेक्टर जनरल मेडल से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी और जवान मौजूद थे।
मिली जानकारी के मुताबिक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राजेंद्र अहिरे के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए विभाग द्वारा यह फैसला लिया गया था। क्योंकि हाल के दिनों में अहिरे ने आरसीएफएल (RCFL) के कई मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी बड़ी कामयाबी पर विभागीय अधिकारियों व सहयोगी जवानों ने बधाई दी। इसके अलावा अहिरे परिवार और उनके दोस्तों और परिवार के साथ-साथ बोरगंगा ग्राम विकास संस्था की गवर्निंग बोर्ड की तरफ से अहिरे की तारीफ़ की जा रही है।
Tegs:#CISF-dg-honored-ahire-with-excellent-medal/
![]()













Leave a Reply