Advertisement

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया बोकारो थर्मल बैरक का निरीक्षण

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के उप महानिरीक्षक दिग्विजय कुमार सिंह 28 नवंबर को बोकारो थर्मल पहुंचे। यहां उन्होंने सिक्स यूनिट स्थित सीआईएसएफ बैरक का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली।

यहां सीआईएसएफ बोकारो थर्मल यूनिट के उप समादेष्टा अरुण प्रसाद ई. ने सीआईएसएफ जवानों के साथ उप महानिरीक्षक को गार्ड ऑफ आनर देकर स्वागत किया। तत्पश्चात बैरक मैदान में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही शहीद स्मारक पर माल्याअर्पण कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दिया गया।

बोकारो स्टील से आए उप महानिरीक्षक सिंह ने निरीक्षण के दौरान सीआईएसएफ बैरक, क्वार्टर गॉर्ड, मेस आदि स्थानों का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैरक के सभा कक्ष में बैठक कर उन्होंने जवानो को उनके कर्तव्य के बारे मे बताया तथा उनका मनोबल बनाये रखने के लिए कहा गया। इसके अलावे बोकारो थर्मल प्लांट का भी निरीक्षण कर उन्होंने सीआईएसएफ जवानों के ड्यूटी पोस्ट का विजिट किया।

निरीक्षक के पश्चात उप महानिरीक्षक सिंह ने डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुधीर कुमार अरजरिया सहित एस एन प्रसाद, मृत्युंजय प्रसाद, बी जी होलकर, सेफ्टी मैनेजर ए के चौबे, मनीष कुमार चौधरी के साथ बैठक कर सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली।

इस अवसार पर सीआईएसएफ निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रशुन, निरीक्षक अग्नि ए के शर्मा, उप निरीक्षक एम के तिवारी, एस के शाह, एस के चौधरी, ए के शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार, सुरेश यादव, ए के तिवारी, बच्चू सिंह, रोहितास, प्रधान आरक्षक रणवीर सिंह, सुखदेव भगत, संजय कुमार सिंह, ए के मिश्रा, आरक्षक शक्ति कुमार, दिलीप कुमार कुशवाहा, सोमबीर, एस के तिवारी, राजेश कुमार व् अन्य बल सदस्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *