Advertisement

लंबित कार्यों को शीध्र पूरा करे अंचलाधिकारी-सुरेन्द्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। अंचलवासियों के शिकायत के मद्देनजर लंबित दाखिल-खारिज को ससमय निपटाने, भूमिहीन को वास भूमि, सरकारी जमीन पर बसे रहिवासियों को पर्चा देने, दलित बस्ती में पहुंच पथ की व्यवस्था समेत अन्य मांगों को लेकर भाकपा माले की 5 सदस्यीय टीम ने 24 ags को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर अंचल कार्यालय का जायजा लिया।

इस संबंध में कई कर्मचारी समेत अन्य लोगों से बातचीत की गई। कार्यों की लेट लतीफी पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे शीध्र निपटाने का पहल तेज करने का आग्रह किया गया।

मौके पर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भूमिहीन को वास की भूमि, पर्चा धारी को कब्जा दिलाने, सरकारी जमीन पर बसे रहिवासियों को पर्चा देने, दलित बस्तियों में पहुंच पथ बनाने,  आदि।

सरकारी जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने के संबंध में कई बार स्मार-पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन इस ओर कर्मचारी एवं अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि यदि यथाशीघ्र मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी सितंबर माह से भाकपा माले आंदोलन शुरू करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *