राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। संत पाल मॉर्डन स्कूल बोकारो थर्मल में 22 दिसंबर को क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित गोबिंदपुर डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा, विद्यालय के निदेशक सुरेश गायकवाड, प्राचार्य नाइजल फिलिप आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलीत कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों व अतिथियों का खूब मनोरंजन किया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के जरिये प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आमजनों को सत्य के राहों पर चलने का अपील किया। साथ हीं गरीब व असहाय जनों की सेवा करने की भावना जागृत की।

मुख्य अतिथि चन्दना मिश्रा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रहे सभी बच्चों की सराहना की। साथ ही कहा कि यह विद्यालय हर क्षेत्र में अव्वल है, जिसके लिए विद्यालय प्रबंधन बधाई के पात्र हैं। निदेशक सुरेश गायकवाड ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को प्रभु यीशु मसीह के जन्म उत्सव क्रिसमस की अग्रिम हार्दिक शुभ कामनाएं दी। उन्होंने प्रभु ईशा मसीह के जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष ई. तिवारी, अधिवक्ता एसएन डे, एसबीआई बोकारो थर्मल शाखा प्रबंधक अमित कुमार, बैंक ऑफ इंडिया बोकारो थर्मल प्रबंधक राम रतन, समाज सेवी विकास कुमार सिंह, बालेश्वर यादव, उप मुखिया देवंती देवी, सुभाष पांडेय, शिक्षक कुमार अनीस, देवेंद्र प्रसाद, आशा कुमारी, उदय सिंह, बिपिन कुमार, मोहित डे ,अनीता राज आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
![]()













Leave a Reply