Advertisement

चित्रसेनपुर की बिटिया प्रियंका बनी सीओ

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। सोनपुर प्रखंड के हद में दुधैला पंचायत के चित्रसेनपुर ग्राम को जाते-जाते यह वर्ष खुशियों का सौगात दे गया। सोनपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष चंदेश्वर भारती की भतीजी एवं दिनेश प्रसाद की पुत्री प्रियंका कुमारी ने 66वीं बिहार लोक सेवा परीक्षा आयोग परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परिवार, समाज सहित समूचे सोनपुर प्रखंड क्षेत्र का नाम रौशन किया है।

अंचल पदाधिकारी के रुप में प्रियंका का चयन हुआ है। प्रियंका ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शीघ्र ही ड्यूटी ज्वाईन करेंगी। इस संबंध में प्रियंका के चाचा जदयू प्रखंड अध्यक्ष भारती ने कहा कि निश्चित रुप से मेरे परिवार, समाज व पूरे प्रखंड क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है।

उन्होंने रहिवासियों से अपील की है कि लड़कों की तरह लड़कियों की शिक्षा पर भी ध्यान दें।लड़कियों को अवसर मिलेगा तो वे अपना मुकाम खुद हासिल कर लेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका से गांव की लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *