Advertisement

चित्रांश परिवार द्वारा तेनुघाट में चित्रगुप्त पूजा की तैयारी शुरू

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट चित्रांश परिवार द्वारा आगामी चित्रगुप्त पूजा की तैयारी को लेकर तैयारी शुरु कर दिया गया। इसके तहत तेनुघाट के चित्रगुप्त मंदिर का मरम्मती कार्य कराया गया। साथ हीं रंग रोगन कराया जा रहा है।

इस बारे में चित्रगुप्त महापरिवार समिति तेनुघाट के सचिव संजय अम्बष्ट ने बताया कि चित्रगुप्त पूजा हर साल की तरह इस साल भी पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही सामूहिक प्रीतिभोज का भी कार्यक्रम होगा। जिसमें पूजा के दिन सभी चित्रांश परिवार मौजूद रहेंगे।

मौके पर संजय अम्बष्ट, रमेंद्र कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, रतन कुमार सिन्हा, गोपाल जी विश्वनाथन, नीतेश कुमार, प्रीतीश आनंद छोटू, राहुल कुमार श्रीवास्तव सहित कई चित्रांश परिवार मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *