Advertisement

तेनुघाट में धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजा व् भाई दूज

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। मसी भाजन संयुक्तस्च चरसित्व महीतले, लेखनी कटनी हस्ते चित्रगुप्त नमस्तुते। चित्रगुप्त नमस्तुभ्यं लेखका अक्षर दायकम, कायस्थ जाती मासाध्य चित्रगुप्त नमस्तुते की जय घोष से गूंज उठा बोकारो जिला के हद में तेनुघाट का इलाका, जब कायस्थ परिवार के परिवारजन द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरे धूमधाम से आयोजित किया गया।

ज्ञात हो कि 23 अक्टूबर को चित्रगुप्त पूजा के दिन श्रीश्री चित्रगुप्त पूजा समिति आई टाइप तेनुघाट एवं एफ टाइप चौक पर चित्रगुप्त परिवार द्वारा चित्रगुप्त मंदिर में पूजा अर्चना की गई। तेनुघाट चित्रांश परिवार के सदस्यों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना किया गया।
बताया जाता है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष के द्वितीय तिथि को भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है। इसी दिन भैया दूज भी मनाया जाता है, जिसमें बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करने के लिए भैया दूज मानती है। उसके बाद बहन अपने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधती है।

चित्रगुप्त पूजा एवं भैया दूज के अवसर पर मंदिर के पुजारी राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त सभी प्राणियों के कर्मों का हिसाब किताब रखते हैं। उनकी उत्पत्ति देवश्रेष्ट ब्रह्मा के काया से हुआ था। यहां आयोजित चित्रगुप्त पूजा में स्थानीय पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव सहित अन्य कई गणमान्य शामिल हुए। वहीं रात्रि में सामूहिक भोजन में सभी चित्रांश परिवार और कई गणमान्य शामिल हुए।

इस अवसर पर पूजा करने वालों में चित्रांश परिवार के रेखा सिन्हा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, वेंकट हरि विश्वनाथन, विनय कुमार सिन्हा, योगेश नंदन प्रसाद, संजय कटरियार, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, रत्नेश श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, शिव शंकर प्रसाद, कुंदन कुमार, संतोष कटरियार, गुंडप्पा विश्वनाथन, गोपालजी विश्वनाथन, प्रीतीश आनंद, गोलू कुमार, विजय अंबस्ट, शुभम कटरियार, सत्यम कटरियार, शिवम कटरियार, अक्षय कुमार, कौस्तुभ कृष, नरेश श्रीवास्तव, अभिनीत नंदन, प्रियांशु कटरियार, अनिकेत नंदन, मयूर कटरियार, संतोष श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना, अजीत कुमार लाल, संजय अंबष्ट, अजय अंबष्ट, शुभम श्रीवास्तव, सुजीत कुमार सिन्हा, मयंक, अंश, बाहुबली सहित चित्रांश परिवार के सदस्य गण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *