Advertisement

लोयोला स्कूल तालडांगा में ईद पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति, सौहार्द का संदेश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। धनबाद जिला के हद में चिरकुंडा स्थित लोयोला स्कूल तालडांगा में आगामी ईद पर्व के अवसर पर 19 मार्च को विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

बताया जाता है कि लगभग 10 मिनट के इस कार्यक्रम में बच्चों ने चांद रात, नमाज, इफ्तार और ईद मिलन जैसे दृश्यों को जीवंत रूप में मंचित किया। साथ ही पारंपरिक मिठाई सेवई के माध्यम से एक-दूसरे को ईद मुबारक कहने की परंपरा को भी दर्शाया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर प्राचार्य जॉनी पी. दिवासीय ने सभी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक समझ को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप-प्राचार्य सुषमा करकेट्टा सहित सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *