एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के संडे बाजार लंबी सेंटर स्थित सीसीएल अनुदानित स्कूल शिशु विकास विद्यालय में 17 जनवरी को बाल सभा का आयोजन किया गया।
उक्त बाल सभा का आयोजन झारखंड सरकार के निर्देश पर विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि, ग्रामीण डवलपमेंट प्रोग्राम (जीपीडीपी) के तहत आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की भागीदारी को सरकार ने महत्वपूर्ण माना है।
इसके तहत यहां उपस्थित जीपीडीपी बेरमो पश्चिम की मुखिया सह अध्यक्षा आरती कुमारी, पंचायत सचिव अश्विनी पांडेय, नव नियुक्त पंचायत सचिव उमा कुमारी, पंसस दीपक कुमार गोप ने बाल सभा के उद्देश्य से बच्चों को परिचित कराया।

इस अवसर पर विद्यालय के वर्ग षष्ठम से दशम तक के विधार्थियों के बीज लूडू (साप- सिढी) तथा टेनिस बाॅल बच्चों ने खेल आयोजन से जमकर मनोरंजन किया। जबकि उपस्थित गणमान्य जनों ने बच्चों से संवाद किया तथा समस्याओं से रू-ब-रू हुए। बच्चों ने उनके
द्वारा जीवन में निर्धारित लक्ष्य को सबों से शेयर किया। बच्चों की समस्याओं तथा योजनाओं को बाकायदा रजिस्टर में दर्ज किया गया।
मौके पर उपरोक्त के अलावा पंचायत के कई जन प्रतिनिधि, विधालय के प्राचार्य राम अयोध्या सिंह, वरीय शिक्षक मो. असलम, शैयद सरफराज हुसैन, संजीव कुमार, वरीय शिक्षिका शशिबाला शर्मा, रम्भा सिंह, ममता सिन्हा, उमा बर्मन, कमलमति गुप्ता, भावना कुमारी, पूजा कुमारी, शैयद रूमी, राजा अंसारी, गुरुवारी देवी, गौरी देवी, ललिता देवी, माला देवी सहित कई गणमान्य मौजूद थे। जबकि बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं ने शामिल होकर बाल सभा में अपनी भागीदारी निभाई।
![]()













Leave a Reply