प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा जारी पत्र (पत्रांक-03/24-30) एवं बीडीओ पेटरवार के आदेशानुसार 16 जनवरी को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में बालसभा’ का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने की।
जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम आपका विकास, आपकी सरकार के तहत निर्धारित है। आयोजित बाल सभा में राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली के डेढ़ दर्जन छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, खान-पान विषयक अनेकों सवाल मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, रोजगार सेवक वीरेंद्र महतो, उप मुखिया रियाज अहमद, स्वास्थ्य उप केंद्र की सीएचओ शीला कुमारी, एएनएम प्रतिभा कुमारी, भारती महिला समूह की सोनाली देवी द्वारा पूछे गए।जवाब में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सकारात्मक जवाब दिए।
बच्चों के साथ आए विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेकृष्ण रजवार ने बाल संसद मंत्रालय के लिए नियम निर्धारित किए जाने की बात कही।
मौके पर स्थानीय रहिवासी भोला राज, अजीत रविदास, रॉकी कमार, सौरव मिश्रा सहित ग्रुप की कई महिलाएं उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply