Advertisement

डीपीएस बोकारो के ऊर्जा उत्सव में चरम पर बच्चों का जोश, जमुना हाउस बना चैंपियन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। डीपीएस बोकारो में आयोजित 36वें वार्षिक खेल दिवस ऊर्जा उत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर बच्चों का जोश व् उमंग पुरे कार्यक्रम में प्रभावी रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र (बोकारो जोन) के आईजी सुनील भास्कर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे भविष्य की चिंता जरूर करें, लेकिन वर्तमान पर फोकस रखें। कहा कि आज का सर्वश्रेष्ठ प्रयास ही कल को बेहतर बनाता है। उन्होंने मोबाइल और रील के दौर में खेलकूद, योग और बाह्य गतिविधियों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास के साथ टीम भावना और अनुशासन भी विकसित होता है।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ ए. एस. गंगवार ने कहा कि खेल के बिना विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास अधूरा है। कार्यक्रम में विद्यालय के छह सदनों के लगभग एक हजार विद्यार्थियों ने मार्च-पास्ट, नृत्य, मास ड्रिल एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। यहां सौ मीटर दौड़, रिले रेस, लांग जंप सहित कई स्पर्धाएं आयोजित की गयी। समेकित प्रदर्शन के आधार पर जमुना हाउस ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि चेनाब हाउस दूसरे और गंगा हाउस तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *