Advertisement

स्कूल फीस के कारण नही रुकेगी बच्चों की शिक्षा-प्रकाश सिंह

पार्टी टिकट देगी तो बेरमो विधानसभा से चुनाव लडूंगा-प्रकाश

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो निवासी शांति श्याम फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष सह भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने 16 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया।

क्षेत्र दौरा के क्रम मे भाजपा नेता बेरमो प्रखंड के जांरगडीह, बीटीपीएस, कथारा, जरीडीह प्रखंड के कई पंचायतों, पेटरवार प्रखंड के पिछरी मे शहीद सीआरपीएफ जवान उमेश रविदास के परिजन से मिले और ढांढस बंधाया।

दौरे के क्रम में भाजपा नेता ने कई बच्चों का विधालय शुल्क भी जमा किया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रकाश सिंह ने कहा कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र मे घूमकर लगातार समस्याओं का निदान कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि क्षेत्र मे लगातार शिक्षा को मजबूत करने का काम कर रहा हूँ। जो बच्चे असहाय गरीब है।

उन बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था करने का कार्य करूंगा। जिन बच्चे के माता-पिता नहीं है। उन बच्चों का सारा खर्च मैं दूंगा, ताकि बच्चे पढ कर बेरमो का नाम रौशन कर सके। उन्होंने कहा कि बेरमो मेरी जन्म भूमि है।

बेरमो मे रोजगार और शिक्षा को लेकर काम नहीं किया गया है। मेरी पहली प्राथमिकता है कि बेरमो मे शिक्षा और रोजगार उपलब्ध हो सके। यहां के रहिवासी पलायन को मजबूर नहीं हो। पूछने पर उन्होंने बताया कि पार्टी टिकट देगी तो बेरमो विधानसभा से चुनाव लडूंगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *