प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली संकुल के राजकीय मध्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण वहां की पढ़ाई बाधित है।
जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालय में वर्तमान में एचएम सहित चार शिक्षक कार्यरत हैं। बीते कुछ महीने में दो पारा शिक्षकों को प्रोन्नत कर अन्यत्र स्थानांतरित तो किया गया, पर किसी की प्रतिनियुक्ति यहां नहीं की जा सकी है। बीते वर्ष एक एचएम सेवानिवृत हुए और वर्तमान एचएम एलडी मुंडा इसी माह के अंत में 28 फरवरी को सेवानिवृत होने वाले हैं।
ग्रामीण रहिवासियों के अनुसार हाल ही में इस विद्यालय के एक पारा शिक्षक को आरोपित किया है है। इसके बाद से विद्यालय में अध्ययन रत बच्चे शिक्षण कार्य से वंचित है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक (एचएम) एलडी मुंडा के सेवानिवृति उपरांत यहां एक शिक्षक व दो प्राध्यापक ही विद्यालय में रह जाएंगे। ऐसे में भला वर्ग एक से वर्ग आठ तक के बच्चों की पढ़ाई कैसे संभव हो पाएगा? इसी तरह इसी संकुल अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या में मात्र तीन प्राध्यापक (पारा शिक्षक) सेवारत हैं। इन्हीं तीनों में से एक सविता देवी को एचएम का दायित्व संभालना पड़ रहा है। यहां भी कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होती है।शिक्षा विभाग को चाहिए कि जरूरत के मुताबिक विद्यालयों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति शीघ्र करे।
![]()













Leave a Reply