Advertisement

विजयादशमी पर बच्चों ने प्रस्तुत किया आकर्षक लघु नाटक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। नवरात्रि में श्रद्धालू भक्तगण दुर्गा पूजा करते दिखाई दिए, मगर वहीं सभी महिला, बच्चे जो पूजा का इंतजार पूरे साल करते हैं उन्हें इस वर्ष काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि, बारिश होने से क्षेत्र के रहिवासियों को घूमने में काफी परेशानी हुई। इसीलिए पता चला है कि बारिश के कारण कई जगहों पर रावण दहन नहीं हो पाया।

इसी को देखते हुए बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में कई जगहों पर बच्चों ने घर पर ही डांस, गाना और कई तरह के कार्यक्रम किए। जिसे देखकर दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। बच्चों द्वारा मां काली के रक्तबीज राक्षस का वध, भक्त प्रह्लाद द्वारा भगवान विष्णु को याद करने के बाद नरसिंह अवतार लेकर हिरन कश्यप का वध करने का लघु नाटक प्रस्तुत किया गया।

लघु नाटक में मयंक, प्रियांशु, अक्षिता, अंकिता, मयूर, अंश, आरव, अंशिका, छोटू सहित कई अन्य ने अपने अपने अदाकारी प्रस्तुत किया। मंच संचालन सत्यम और सिन्नी ने किया। वहीं चंदा देवी, अमला देवी, संतोष सहाय, साधना सहाय, संजय कुमार, अंजली देवी द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *