Advertisement

उत्क्रमित उच्च विद्यालय टांगटोना के बच्चों को किया गया सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय टांगटोना विद्यालय परिसर में 7 जुलाई को कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कसमार तथा बोकारो में भाषा कैम्प और निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग रोकने हेतु जागरूकता अभियान के तहत वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता आदि में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार महतो सहित सहयोगी सहायक शिक्षक सुबोध महतो, सदानंद प्रसाद वर्मा, अरुण विजय एक्का, सच्चिदानंद पांडेय, तारकेश्वर प्रसाद, देवधारी महतो, सहायक अध्यापक कपिलेश्वर महतो, लाल किशोर महतो, लक्ष्मण महतो, रथू महतो, सरिता देवी, कुमारी तापोसी महतो, कुणाल महतो द्वारा सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार महतो ने कहा कि जागरूकता अभियान नशा को लेकर जहां भी जाओ वह अभियान को समझने व् समझाने की जरूरत है कि नशा से क्या-क्या नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि आगे जाकर विद्यालय का नाम रोशन होगा और हम सबों का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अपने अभिभावक को जो कार्यक्रम स्कूल में होता है उसे बताने की भी जरूरत है, ताकि वे कहीं भी बैठे तो इस बात को रख पाए, ताकि नशा मुक्ति अभियान सफल बनाया जा सके। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भूषण महतो सहित समिति के तमाम सदस्यगण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *