Advertisement

डीएवी पब्लिक गुवा के बच्चों ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दी बधाई

आजादी के अमृत महोत्सव पर छात्रा न्यासा महापात्रा के द्वारा बनाई गई आकर्षक प्रोजेक्ट

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के बच्चों द्वारा भारत के नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बधाई दी गई। विद्यालय के प्रार्थना सभा में 8 अगस्त को स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने देश के राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति के पद की महत्ता बच्चों को बताया।

इस अवसर पर कक्षा 6 की मेघावी छात्रा न्यासा महापात्रा द्वारा बनाई गई देश के 15 राष्ट्रपति का क्रमवार छाया प्रति की आकर्षक रूप सज्जा की प्रस्तुति की सराहना की गई।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने छात्रा न्यासा महापात्रा की प्रशंसा की एवं बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विद्यालय के छात्राओं के द्वारा बनाई गई प्रोजेक्ट (Project) में सबसे आकर्षक एवं प्रेरणादायक प्रोजेक्ट छात्रा न्यासा के द्वारा बनाई गई है।

छात्रा न्यासा ने बताया कि उसके पिता सेल कर्मी पेशे से इलेक्ट्रीशियन के पद पर सेल गुवा में कार्यरत हैं। पिता के मार्गदर्शन एवं शिक्षकों के सहयोग से वह एक आकर्षक क्रमवार देश के शुरू से 15 वे राष्ट्रपति तक की छाया संग्रहित कर उन्हें आकर्षक रूप में प्रस्तुति दी है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने विद्यालय की इतिहास शिक्षकों में दीपा राय, बीसी दास, कुमार कश्यप व अन्य को छात्रा की उपलब्धि पर सराहना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *