Advertisement

आश्रम आवासीय विद्यालय में बच्चों को मयस्सर नहीं पर्याप्त भोजन

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। आश्रम आवासीय विद्यालय तुलबुल में बच्चों को नहीं मिल रहा है उचित भोजन। स्कूल के प्राचार्या इस मामले में जल्द सुधार करने का आश्वासन दे रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के तुलबुल पंचायत स्थित आश्रम आवासीय विद्यालय आयेदिन किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। वर्तमान में यहां रह रहे बच्चों को पर्याप्त भोजन नहीं मिलने का मामला प्रकाश में आया है।

बताया जाता है कि उम्र विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक एवं बच्चों ने भोजन ठीक से नहीं मिलने की शिकायत 24 जनवरी को की। बताया गया कि यहां बनने वाले भोजन का स्तर ठीक नहीं रहता है। बताया गया कि रात में बनने वाली भोजन की स्थिति भी खराब रहती है। बच्चों को फल भी नहीं दिया जाता है। सप्ताह में मात्र एक दिन अंडा दिया जाता है।

बताया जाता है कि छात्रावास में बनने वाले भोजन की शिकायत जब बच्चों ने स्कूल प्रबंधन से किया तो कहा गया कि खाने पर ध्यान मत दो, पढ़ो और सर्टिफिकेट लेकर चले जाओ। इस छात्रावास में प्रत्येक दिन करीब 180 बच्चों का खाना बनता है। बच्चे चुपचाप उक्त भोजन ग्रहण करने को मजबूर हैं।

इस संबंध में स्कूल की प्राचार्या मीनू मुर्मू से पूछे जाने पर कहा कि अभी नए एनजीओ को भोजन का टेंडर मिला है। अपने स्तर से उन्होंने बच्चों को दिये जाने वाले भोजन में सुधार करने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *