Advertisement

बच्चों ने दी सीबीएसई 10वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नई दिल्ली द्वारा संचालित 10वीं बोर्ड परीक्षा के तहत 2 मार्च को हिन्दी विषय की परीक्षा ली गयी। जिसमें पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया के 65 बच्चों ने कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु परीक्षा केन्द्र में परीक्षा दी।

जानकारी के अनुसार केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु परीक्षा केन्द्र एवं प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल किरीबुरु परीक्षा केन्द्र में सीआईएसएफ की तैनाती कर पूरे परीक्षा केन्द्र को सीसीटीवी कैमरा से लैश कर कदाचार मुक्त व शान्ति पूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित किया गया। केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु परीक्षा केन्द्र में बच्चों की शांतिपूर्ण ढंग से बैठने एवं कदाचार मुक्त परीक्षा देने के लिए उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर डीएवी चिड़िया के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाणिनि ने विद्यालय परिसर से माता सरस्वती का आशीर्वाद देकर परीक्षा में शामिल होनेवाले बच्चों को विदा किया। प्राचार्य पाणिनि ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, स्पष्ट लक्ष्य, अटूट आत्मविश्वास, समय प्रबंधन, निरंतर सीखने की इच्छा और सकारात्मक दृष्टिकोण सबसे महत्वपूर्ण सूत्र हैं।

विद्यालय के वरीय गणित शिक्षक ललित महतो बच्चों का निगरानी एवं प्रतिनिधित्व करते देखे गए। मौके पर उपस्थित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफलता के लिए बधाई देकर बच्चों को परीक्षा में शामिल होने के लिए विदा किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *