Advertisement

दांतू में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने मोह लिया दर्शकों का मन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दातू गांव में आदर्श ड्रामेटिक क्लब द्वारा 19 अक्टूबर को आयोजित छोटी दीपावली की रात्रि डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हो गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो जिला के पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया।

इस दौरान मंच पर बच्चों और युवाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा माहौल उत्सव मय बन गया। नायक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण प्रतिभाओं को सामने लाने और सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करने का उत्कृष्ट माध्यम हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक और पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर नायक, पंचायत समिति सदस्य नागेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *