प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। मेरा विद्यालय निपुण एवं मैं भी निपुण कार्यक्रम के अंतर्गत बीते २८ अगस्त को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विद्यालयों में मूल्यांकन कार्य किया गया।
जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के विभिन्न संकुल में स्थित चार विद्यालयों में वर्ग दो एवं तीन अंतर्गत वर्तमान में अध्यनरत छात्र-छात्राओं व विद्यालयों का विभागीय निर्देशानुसार मूल्यांकन कार्य किया गया। इस दौरान इन्हें पूछा जा रहा था। इसके अंतर्गत अंगवाली राजकीय मध्य विद्यालय के शिक्षक शैलेश कुमार खन्ना द्वारा यूपीजी पीएस गेहूबेडा, संदीप नारायण सेठी द्वारा यूपीजी पीएस अरारी, मणिलाल सोरेन द्वारा यूपीजी पीएस मतुटांड़ एवं जितेंद्र प्रसाद द्वारा यूपीजी पीएस जोरियाधार अंगवाली का मूल्यांकन किया गया।
बताया गया कि आगामी चार दिनों में शेष अन्य 16 विद्यालयों में यह कार्य किया जाना है। मालूम हो कि, उक्त चारों शिक्षक एफएलएन के तहत मास्टर ट्रेनर रह चुके हैं और प्रारंभिक जांच इनके विद्यालयों में बाहर के शिक्षकों द्वारा पूरी की जा चुकी है। राज्य स्तर से इनके स्कूल मध्य विद्यालय अंगवाली, यूएमएस गागा, एमएस ओरदाना एवं यूएचएस चांपी को निपुण घोषित किया जा चुका है। बच्चों से जांच के दौरान बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान के बारे में पूछे जाते हैं।
![]()













Leave a Reply