Advertisement

बाल विवाह सामाजिक कुरीति व अभिशाप-विधायक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन व सहयोगिनी के बैनर तले बोकारो जिले में चल रहे अभियान बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर बीते 4 अक्टूबर को गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो के आवासीय कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान विधायक डॉ महतो ने मौजूद तमाम जनों को बाल विवाह रोकने को लेकर शपथ ग्रहण करवाते हुए अभियान को जिले में जोर-शोर से चलाने की बात कही। विधायक ने कहा कि बाल विवाह सामाजिक अभिशाप है। इससे मुक्ति के लिए ईमानदारी के साथ सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही प्रयासों की बदौलत बाल विवाह में काफी कमी आई है। यदि इसको लेकर इसी तरह जागरूकता अभियान जारी रखा जाए तो बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई का पूरी तरह अंत हो जाएगा।

इस दौरान बताया गया कि बोकारो जिले के 150 गांवों में बाल विवाह रोकने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे गांवों-कस्बों से लेकर स्कूली बच्चों तथा पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण करवाया जा रहा है। इस अवसर पर रंजन प्रकाश, सुमीत कुमार, राजेंद्र साव, भुवनेश्वर मरांडी, संतोष सिंह, श्याम कुमार महतो, कृष्णा महतो, उत्तम कुमार सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *