Advertisement

बाल विवाह कानूनन अपराध है-शिल्पा कुजुर

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। महिला थाना बोकारो में सहयोगिनी संस्था द्वारा 6 अगस्त को बाल विवाह को लेकर के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना से संबंधित सभी कर्मियों ने बाल विवाह रोकने को लेकर शपथ ली तथा इसके खिलाफ जारी अभियान को साथ देने की बात कही।

थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला थाना प्रभारी शिल्पा कुजूर ने कहा कि विकसित भारत के लिए बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना हम सबका दायित्व है। इसके लिए हमें संवेदनशील रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह के कारण लड़कियों का जीवन दूभर हो जाता है। लड़कियां आगे नहीं बढ़ पाती है। इसलिए इसे रोकना बहुत ही जरूरी है।

संबोधित करते हुए सहयोगिनी तथा कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के अनिल कुमार हेंब्रम ने कहा कि संस्था द्वारा बोकारो जिले के 150 गांव को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बाल यौन हिंसा एवं बाल मजदूरी के खिलाफ सरकार के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बाल विवाह के कारण लड़कियां जल्दी मां बन जाती है तथा जच्चा बच्चा दोनों को कुपोषण का शिकार होना पड़ता है। जिससे लड़कियां आगे पढ़ नहीं पाती है, आगे बढ़ नहीं पाती है। हमें मिलजुल कर इसे रोकना होगा। उन्होंने कहा कि जागरूकता से समाज में व्याप्त जेंडर गैप को समाप्त किया जा सकता है।

इस दौरान कार्यक्रम में महिला थाना की सहायक अवर निरीक्षक सीता गागराई, विमला हांसदा, जोसफिन इक्का, पुलिस अवर निरीक्षक शीला हेम्रबम, मेघा बखला, सविता कुमारी, सनातन टूडू, मंजुबा देवी, कमलेश कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *