Advertisement

खेत खलिहानो में बाल विवाह जागरूकता अभियान

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। सहयोगिनी संस्था द्वारा बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में खेतों में किसानों के बीच बाल विवाह, बाल यौन हिंसा एवं बाल मजदूरी को लेकर जागरूकता अभियान संचालित की जा रही है।

इस संबंध में सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने 6 अगस्त को बताया कि कसमार प्रखंड के पोंडा, बगदा, सिंहपुर, सोनपुरा, खैराचातर, टंगटोना, कड़मा आदि पंचायत क्षेत्र में धान के खेत में रोपाई के दौरान रहिवासियों बीच संपर्क कर बाल विवाह को समाप्त करने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के तहत शपथ ग्रहण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके पीछे उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बाल विवाह रोकने का मैसेज जाए। रहिवासी जागरुक हो। जिससे लड़कियों का नेतृत्व क्षमता का विकास हो और रहिवासी बाल विवाह नहीं करें।

उन्होंने बताया कि इस कार्य में कसमार प्रखंड में अनंत कुमार सिंहा, मिंटी कुमारी सिंहा, शेखर, विकास कुमार, मंजू देवी, सूरजमनी देवी, कुमारी किरण, रवि कुमार राय द्वारा ग्रामीणों, किसानों, महिला समूह, स्कूल तथा कॉलेज स्तर पर बाल विवाह रोकने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम लगातार संचालित की जा रही है।

उन्होंने बताया बोकारो जिला के 150 गांव में बाल विवाह रोकने सहित बाल यौन हिंसा एवं बाल तस्करी को लेकर जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। साथ ही बाल विवाह रोकने को लेकर के दो लाख पचीस हजार रहिवासियों को शपथ ग्रहण से जोड़ा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *