Advertisement

बाल आयोग ने किया जिले के चंद्रपुरा प्रखंड का निरीक्षण

पदाधिकारी बाल हित मे करें कार्य, रुके अनियमितता अन्यथा होगी कार्रवाई-रूचि कुजूर

अध्यक्ष व सदस्य ने पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य रूचि कुजूर व् डॉ आभा वीरेंद्र अकिंचन ने 5 जून को बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा प्रखंड का भ्रमण सह निरीक्षण किया।

जिला भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम प्रखंड कार्यालय सभागार में बाल हित और अधिकार के विषय पर जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, नावाडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार हेंब्रम, अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अनीता झा, जिला बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राज किशोरी खलखो, जिला बाल कल्याण समिति सदस्य रेनू रंजन, मो. रज़ी अहमद, प्रगति शंकर, महिला पर्यवेक्षका सोनी गुप्ता, शालिनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अजीत राणा आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य रूचि कुजूर ने सरकार की योजनाओं एवं उनके कार्यान्वयन से सम्बंधित जानकारी क्रमवार लिया। तत्पश्चात चंद्रपुरा प्रखंड के हद में तेलो मध्य और पपलो पंचायत के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। तत्पश्चात भंडारटोला 2 का आंगनबाड़ी केंद्र, जाहरनाथ टोला, देवनबांध, जुनैरटांड़ इत्यादि आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया तथा उक्त आंगनबाड़ी में हो रहे अनियमितता की जाँच भी की।

निरीक्षण के बाद सदस्यगण झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष बेबी देवी से मिलने उनके आवास गई। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोग की अध्यक्ष के साथ मिलकर आंगनबाड़ी केंद्र और जगरनाथ महतो कॉलेज मे वृक्षारोपण भी किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *