Advertisement

पांच दिवसीय सोहराय पर्व की शुरुआत, परंपरा के अनुरूप मनाएं-मुखिया

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के सोनपुरा पंचायत अंतर्गत सिल्ली साडम में तीन दिवसीय सोहराय पर्व की 31 दिसंबर को विधिवत शुरुआत किया गया।

इस अवसर पर पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर हेब्रम ने ग्रामीण रहिवासियों से सोहराय पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाज, शांति और सौहार्द के साथ सही ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोहराय पर्व आदिवासी संस्कृति, प्रकृति और पशुधन के सम्मान का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश मिलता है।

मुखिया ने आदिवासी युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे अपनी परंपराओं को समझें और अगली पीढ़ी तक उसे सुरक्षित रूप से पहुंचाएं। पर्व के शुभारंभ पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। साथ हीं पारंपरिक उल्लास के साथ सोहराय पर्व मनाने का सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *