Advertisement

मुख्य सचेतक व् विधायक ने किया गरीबों के बीच कंबल का वितरण

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। क्रिसमस के अवसर पर 25 दिसंबर को टुंडी विधायक सह झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो तथा बाघमारा विधायक ने कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण के क्रम में सैकड़ो गरीब गुरबो को ठंड से बचाव को लेकर कंबल दिया गया।

जानकारी के अनुसार धनबाद जिला के हद में बाघमारा प्रखंड के राजगंज पंचायत में टुंडी विधायक सह झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन कर कंबलों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बाघमारा के प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्ष्मण यादव, स्थानीय पंचायत की मुखिया वंदना कुमारी आदि उपस्थित थे। वहीं एक अन्य जानकारी के अनुसार क्रिसमस के अवसर पर विधायक बाघमारा शत्रुघ्न महतो ने प्रखंड सभागार बाघमारा में कंबलों का वितरण किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *