प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत में संचालित विधवाशनि अक्षय ट्रस्ट की साप्ताहिक बैठक 14 दिसंबर को आयोजित की गयी। अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज महतो ने की।
आयोजित साप्ताहिक बैठक में मुख्य अतिथि बतौर स्थानीय पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित दर्जनों प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। बैठक में सर्वप्रथम मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित अन्य आगंतुक अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट की ओर से किया गया। मुखिया ने अपने संबोधन में कहा कि ट्रस्ट आसपास के क्षेत्र की विधवा, असहाय, दिव्यांग, अनाथ आदि के हित में सराहनीय काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की प्रबंधकिय व्यवस्था भी सराहनीय है।
ज्ञात हो कि, उक्त बैठक में ट्रस्ट में कुछ नए रहिवासी ने भी अपनी सदस्या ली। मौके पर सुरेश रविदास, नरेश कपरदार, तिलकधारी रजवार, लखन कपरदार, आनंद शोखा बाबा, मोती कमार, नीलकंठ कमार, दिनेश रजवार, लीला देवी, देगेश्वरी देवी, बालिका देवी सहित सौ से अधिक ग्रामीण रहिवासी महिला-पुरुष मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply