Advertisement

हूल दिवस पर बर्बरता के विरोध में बोकारो में मुख्यमंत्री का पुतला दहन

पूर्व विधायक ने सरकार पर लगाया आदिवासी अस्मिता पर हमला का आरोप

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बीते 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर झारखंड के भोगनाडीह में हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ने की घटना को लेकर बोकारो में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इसे लेकर एक जुलाई को भाजपाईयों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने भोगनाडीह की घटना की तीखी निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिसिया बल के माध्यम से आदिवासियों की अस्मिता पर हमला किया और उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया।

इस बर्बरता के विरोध में भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय के नेतृत्व में बोकारो जिला के हद में बालीडीह बाजार चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। विरोध प्रदर्शन में पुर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, संजय सिंह, धनश्याम समेत भाजपा के दर्जनों वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के समर्थक मौजूद थे।

बताया जाता है कि पुतला दहन के अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर आदिवासी विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का इस तरह दमन अस्वीकार्य है। घटना में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आदिवासी समाज से माफी मांगने की मांग की गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *