Advertisement

बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को बोकारो पहुंचे। बोकारो एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक (उत्तरी छोटानागपुर) सुनील भास्कर, बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट परिसर से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। एयरपोर्ट पर चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार यादव, केंद्रीय समिति सदस्य मनोहर मुर्मू सहित बड़ी संख्या में झामुमो नेता, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

झामुमो नेताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया और मुख्यमंत्री ने भी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपते हुए बोकारो के नया मोड़ बस अड्डा के आधुनिकीकरण एवं उसे इंटर-स्टेट बस टर्मिनल के रूप में विकसित करने की मांग रखी। बाद में मुख्यमंत्री को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित दंता डेंटल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पारिवारिक चिकित्सक से मुलाकात की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *