Advertisement

 जयमंगल के समर्थन में मुख्यमंत्री ने की चुनावी सभा

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)(Bokaro)। बेरमो विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में कुमार जयमंगल सिंह ने 14 अक्टूबर को तेनुघाट अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अनंत कुमार के समक्ष अपना पर्चा भरा। मौके पर जेएमएम जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी प्रस्तावक के रूप में मौजूद थे। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी सिंह के समर्थन जैनामोड़ में चुनावी सभा का आयोजन किया गया।
चुनावी सभा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जैनामोड में कुमार जयमंगल सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बेरमो की जनता ने स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन से खाली पड़े सिट पर उनके बड़े पुत्र कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह राजेंद्र बाबू के सपने को पूरा करेंगे। आज झारखंड में कांग्रेस आरजेडी के साथ जेएमएम की सरकार से आम जनता को काफी खुशी मिल रही है। आगामी 3 नवंबर को अपना कीमती वोट हाथ छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाएं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि हम कांग्रेसी राजेंद्र बाबू को नहीं भूल पाएंगे। इसके लिए आगामी 3 नवंबर को अपना कीमती वोट देकर झारखंड को दिशा एवं दशा दोनों चेंज करने में जयमंगल सिंह का साथ दें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *