Advertisement

मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री ने की लुगु बाबा की पूजा अर्चना

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ललपनिया स्थित लुगुबुरू धाम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने लुगु बाबा की पूजा अर्चना की। यहां आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालू गण उपस्थित थे।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन लाखो की संख्या में देश विदेश से लुगु बुरू घंटा बाड़ी मे पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुचे। संथालियो के इस पवित्र धर्म स्थल मे अंतर्राष्ट्रीय महाधर्म सम्मेलन 2001 से चालू किया गया।

मान्यताओ के अनुसार इक्कीसवीं सदी से पहले लुगु बाबा दोरबारी चट्टान मे आदिवासियो के लिए मौखिक रूप से संविधान बनाया।बेहतर जीवन जीने के बारह वर्षो तक विचार विमर्श किया।

धर्म सम्मेलन मे बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पर्यटन मंत्री चंपई, गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद, बोकारो जिला अध्यक्षा सुनीता देवी, मेला समिति अध्यक्ष बबुली सोरेन एवं बोकारो जिला प्रशासन का अभिनन्दन किया। साथ ही आने वाले समय मे इस धर्म स्थल को मुख्यमंत्री के निर्देश पर और विकसित करने की बात कही। लुगु बाबा से सभी के लिए मंगल कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के स्वागत में आदिवासी युवतियों ने नृत्य किया। मेला समिति के अध्यक्ष बबुली सोरेन ने मुख्यमंत्री सहित सभी गणमान्य को प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट किया। मुख्यमंत्री ने सरना महाधर्म सम्मेलन में श्रद्धालुओं को सम्बोधन करते हुए संथालियो को समाज को बढने की बात कही।

पढने-लिखने की बात कही, तभी जाकर वे आईएएस और आईपीएस बनेंगे। साथ ही कहा की आदिवासी समुदाय मे बच्चे पढे लिखे, तभी आगे बढ़ेंगे। साथ ही कहा कि हडिया दारू बेचना और पीना बंद करे। उसके जगह दूसरा धंधा करे। सरकार गरीबो के लिए कई योजनाए चला रही है। झारखंड की समृद्धि के लिए लुगू बाबा से कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *