Advertisement

बांध पंचायत में जल समस्या समाधान को लेकर मुखिया ने की डीसी से भेंट

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत में जल समस्या समाधान को लेकर पंचायत की मुखिया मुरली देवी ने एक अगस्त को बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) से भेंट की। मुखिया ने इस संबंध में अवगत कराते हुए डीसी को पत्र भी सौंपा।

जानकारी देते हुए मुखिया पुत्र बबलू कुमार यादव ने बताया कि बोकारो डीसी अजय नाथ झा से भेंट कर मुखिया मुरली देवी ने पंचायत क्षेत्र में जल संकट समाधान को लेकर पहल करने की मांग की है।

बताया कि डीसी से भेंट में मुखिया के साथ भाजपा नेत्री कांति सिंह शामिल थी। कहा कि मुखिया ने डीसी को बताया कि डीएमएफटी फंड से वर्ष 2018 में लगभग 6 करोड़ की लागत से जलापूर्ति व्यवस्था शुरू की गई थी, जिससे पंचायत क्षेत्र के लगभग 1000 घरों में जलापूर्ति संभव हो रहा था।

लेकिन हाल के लगभग 2 वर्षों से जलापूर्ति में समस्या उत्पन्न हो रही है, इसका मुख्य कारण इंटेक वेल में बार बार बालू भर जाना, जगह-जगह पाइप फटना तथा मोटर पंप की खराबी रहा है। जिसके कारण आए दिन बालू निकासी के लिए जेसीबी मशीन लगाने, पाइप एवं मोटर पंप की मरम्मती आदि मद में अत्यधिक राशि खर्च हो रहा है। साथ ही फिल्टर प्लांट निर्माण काल से ही बंद है।

उन्होंने यहां नए इंटेक वेल सहित जलापूर्ति के लिए आवश्यक उपकरण तथा निर्माण की मांग की है। पत्र की प्रति मुखिया ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट को भी प्रेषित की है। उपायुक्त ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा मुखिया को दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *