एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्र 30 अप्रैल को कुछ समय के लिए बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस में रुके। जहां बोकारो के प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश रंजना अस्थाना, पुलिस अधीक्षक चंदन झा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

जिला जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार मुख्य न्यायाधीश देवघर से रांची यात्रा के दौरान पेटरवार कुछ समय के लिए रूके थे। मौके पर जिला व अनुमंडल स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply