Advertisement

मुखिया ने की बालवाड़ी केंद्र का उद्घघाटन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। तुलबुल पंचायत में बालवाड़ी केंद्र का उद्घघाटन स्थानीय मुखिया द्वारा किया गया।

सुमित्रा स्मारक सेवा संस्था द्वारा गोमियां प्रखंड के हद में तुलबुल पंचायत के कदम टोला में 26 मई को पंचायत के कविता कुमारी के घर में बालवाड़ी केंद्र का उद्घाटन मुखिया ममता देवी ने फीता काटकर किया।

बताया जाता है कि इस केंद्र में 2 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को नि:शुल्क प्रारंभिक शिक्षा प्रदान की जायेगी। साथ ही बच्चों को नि:शुल्क पठन-पाठन के लिए किताब, कॉपी, पेंसिल, स्लेट, चॉक, स्कूल ड्रेस, बैग, खाना सुमित्रा स्मारक सेवा संस्था की ओर से दी जायेगी।

बालवाड़ी केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से बालवाड़ी संचालक रीना चौधरी, कोऑर्डिनेटर आरती, नुर हलिमा, प्रमिला, डीडीओ जगदीश कुमार एवं संस्था के कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।
इस अवसर पर मुखिया ममता देवी ने कहा कि संस्था का यह कार्य सराहनीय है। इससे यहां के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा में मदद मिलेगी।

मौके पर उप मुखिया नरेश साव, पंसस हरिनारायण प्रजापति, वार्ड सदस्या बबीता देवी, बैजनाथ प्रजापति, परमानंद प्रजापति, मुकेश सोरेन, पंचुलाल प्रजापति, जीतलाल, प्रकाश प्रजापति, रामकिशन, माधव प्रजापति, महेश प्रजापति, सुरेश प्रसाद साहू सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *