Advertisement

धरना, प्रदर्शन की अनुमति के लिए मुखिया ने एसडीओ को सौंपा मांग-पत्र

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में सीसीएल प्रभावित चलकरी उत्तरी पंचायत की मुखिया सहित अन्य प्रतिनिधियों की हस्ताक्षर युक्त आवेदन 21 जुलाई को अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) अनंत कुमार को सौंपी गई।

एसडीओ को प्रेषित आवेदन में आगामी 8 अगस्त को सीसीएल बीएंडके एरिया कार्यालय के समक्ष बिजली, पानी की मांग को लेकर धरना,प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगी गई है। बता दें कि, सीसीएल प्रबंधन सहित प्रशासनिक पदाधिकारियों को बीते 24 जून को पंचायत की ओर से बिजली, पानी की मांग को लेकर आवेदन दिया गया था। मांग पत्र में मांगों को अनदेखी करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी।

एसडीओ को दिये गए पत्र में स्थानीय पंचायत की मुखिया, उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिप 15 के सदस्य सहित वार्ड सदस्यों ने हस्ताक्षर किये हैं। हालांकि आवेदन प्राप्ति की प्रमाणिकता देकर अनुमंडलाधिकारी ने शांतिपूर्ण आंदोलन की मौखिक स्वीकृति की बात कही है।

मौके पर एसडीओ कार्यालय में मुखिया अक्लेश्वर ठाकुर, उप मुखिया संजय मंडल, जिप सदस्य माला कुमारी, फलेंद्र रविदास, अरुण गिरि, शिरोमणि मंडल, नारायण प्रजापति सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *