Advertisement

मुखिया ने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बुंडू जारा में महिला सशक्तिकरण पर की चर्चा

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने पंचायत के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र जारा में महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा की।

उन्होंने समाज में महिलाओं के अधिकारों और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि चर्चा का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाकर परिवार और समाज के विकास में भी महिलाओं की भूमिका अहम हो। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना और शिक्षा के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और आर्थिक रूप से उन्हें आत्मनिर्भर बनाना उनका मुख्य उद्देश्य है। मुखिया ने कहा की जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो परिवार और समाज का भी विकास होता है, जिससे क्षेत्र में प्रगति होती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *