Advertisement

मुखिया पर लगा अबुआ आवास में खुलेआम लाभुकों से पैसा उगाही का आरोप

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला में सरकार की अबुआ आवास योजना में एक मुखिया द्वारा लाभुक से पैसा मांगने का आरोप लगा है। झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना में खुले आम लाभुकों के हल्की से पैसे की उगाही के आरोपों को लेकर संबंधित पंचायत की मुखिया ने उन्हें बदनाम करने की साजिश करार दी है।

ज्ञात हो कि झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सभी बेघर को आवास देने का लक्ष्य है, ताकि गरीब परिवार पक्के मकान में रह सके। सरकार की यह योजना 15 नवंबर 2023 से आरंभ की गई थी। इस योजना का लक्ष्य 8 लाख बेघर परिवारों को घर देना है। वहीं दूसरी ओर बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत में भी गरीबों को अबुआ आवास योजना का लाभ मिल रहा है, किंतु इस आवास योजना के एवज में गरीबों से खुले आम पैसे की उगाही हो रही है।

नाम उजागर न करने के शर्त पर पंचायत क्षेत्र के चार महिलाओं ने बताया कि उनके पंचायत की मुखिया 5 हजार रुपए मास्टर रोल में साइन करने के नाम पर और 10 हजार रुपए ऊपर में मैनेज करने के नाम से लेती है। महिलाएं बताती है कि पैसा नहीं देने पर चेक नहीं देने और साइन नहीं करने की बात कही जाती है। इसलिए मजबूरी में उन्हें पैसा देना पड़ता है। पीड़ित महिलाओं ने अपना दु:ख दर्द बताते हुए कहा कि घर बनाने के सामानों में बेतहाशा मुल्य वृद्धि हुई है, फिर भी लाभुको को डरा धमका कर पैसा लिया जा रहा है।

महिलाओं ने बताया कि उन्हें यह डर भी है कि अगर ऊपर के अधिकारियों के पास जाएंगे तो उनका घर बनने नहीं दिया जाएगा, इसलिए आवास के लिए उन्हें पैसा देना पड़ता है।
वही इस संबंध में पंचायत की मुखिया सपना कुमारी से दूरभाष पर बात करने पर उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप गलत है। उन्होंने कहा कि पंचायत के रहिवासियों को उनके द्वारा कभी निराश नहीं किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *