Advertisement

छत्तीसगढ़ की विधायिका ने सबलपुर में दिया मेरा बूथ सबसे मजबूत का मंत्र

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार विधानसभा प्रवासी प्रभारी के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ की विधायिका भावना बोहरा ने 14 अक्टूबर को सारण जिला के हद में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के सबलपुर बभन टोली में मतदाताओं के साथ बैठक की।

आयोजित बैठक में विधायिका ने भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों को मेरा बूथ सबसे मजबूत का मंत्र दिया। पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता दिवंगत गौतम कुमार चंदन की पत्नी भाजपा नेत्री नीतू चंदन ने अंगवस्त्र से विधायक भावना बोहरा का स्वागत किया तथा उन्हें हरिहरक्षेत्र तीर्थ एवं मेला पुस्तक समर्पित किया।

बैठक की अध्यक्षता सोनपुर दक्षिण मंडल भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा ने की। विधानसभा प्रवासी प्रभारी के रूप में छत्तीसगढ़ की विधायक ने मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों व प्रचार-प्रसार के संबंध में चर्चा की तथा मेरा बूथ सबसे मजबूत का मंत्र दिया।

इस मौके पर प्रदेश मीडिया पेनिलिस्ट उपेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शुभम वर्मा, महामंत्री मंगल यादव, सरपंच दिलीप शर्मा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अमर सिंह, सुधांशु शर्मा, रामनवमी शर्मा, अमन सिंह, विजय शर्मा को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। सभी पार्टी नेताओं ने एक स्वर में एनडीए सरकार को प्रचंड जीत दिलाने के लिए संकल्प लिया।

बैठक में जिला मंत्री सह विधानसभा सह संयोजक दिव्यांशु गौतम, महामंत्री अविनाश कुमार, युवा समाज सेवी अनुपम चंदन, महामंत्री युवा मोर्चा पवन शर्मा, राज किशोर पंकज, आदर्श कुमार सहित भारी संख्या में मातृ शक्ति सहित जनप्रतिनिधि एवं मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *