एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। नहाय खाय के साथ 25 अक्टूबर से बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत हो गयी है।
बेरमो कोयलांचल के फुसरो, करगली, घुटियाटांड़, ढोरी स्टाफ क्वाटर, जीएम कॉलोनी, सुभाषनगर, रामनगर, बेरमो सीम, चलकरी कॉलोनी, गांधीनगर, कुरपनिया, संडे बाजार, जरीडीह बाजार, जारंगडीह, कथारा, बोकारो थर्मल, हजारी मोड़, स्वांग स्थित कॉलोनीयों में छठ वर्तधारियों ने श्रद्धा पूर्वक पुरे शुद्धता के साथ अरवा चावल, चना दाल व् कद्दू की सब्जी बनाकर स्वयं तथा अन्य को भी ज्योनार परोसे।

ज्ञात हो कि नेम निष्ठा का यह पर्व कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होता है। वही 26 अक्टूबर रविवार को खरना, 27 अक्टूबर सोमवार को सूर्यदेव को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। जबकि 28 अक्टूबर मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन होगा।
![]()













Leave a Reply