गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे वैशाली जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर छठ व्रतियों ने 27 अक्टूबर की संध्या स्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया और 28 अक्टूबर को प्रातः उगते सूरज को अर्ग देने के बाद छठ महा पर्व समाप्त हो जाएगा।
छठ महापर्व वैशाली जिले में पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जा रहा है। जिले के नदी, तालाब और अस्थाई तालाब में छठ व्रतियों के लिए छठ घाट बनाया गया है। जिला मुख्यालय हाजीपुर में गंडक नदी के किनारे इस महापर्व के अवसर पर नगर परिषद द्वारा साफ सफाई और रंग रोगन का कार्य किया गया है। क्षेत्र के सभी नदी घाटों पर प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। पूरे उल्लास के साथ सभी छठ व्रतियों और उनके परिवार जन छठ घाट पर खुश दिखाई दिए।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय छठ का डाला सर पर लिए गंडक नदी के कौनहारा घाट पहुंचे और स्थलगामी सूरज को अर्ग दिया। गंडक नदी के घाट पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने सभी प्रोटोकॉल को नजरअंदाज करते आमजनों के साथ छठ पूजा के अवसर पर सेल्फी लेते दिखे। वहीं भारी संख्या में भीड़ में केंद्रीय मंत्री सभी के साथ घूमते नजर आए।
गंडक के छठ घाटों पर हाजीपुर विधानसभा से एनडीए के उम्मीदवार विधायक अवधेश प्रसाद सिंह भी छठ व्रतियों को नमन कर रहिवासियों से मिलते दिखाई दिए। हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार चौरसिया भी अपने समर्थकों के साथ छठ घाट का भ्रमण करते दिखे। उन्होंने रहिवासियों से मिलकर छठ पूजा की शुभकामना दी। जिले के गांव देहात में भी छठ पूजा धूमधाम से मनाया गया और चुनावी वर्ष होने की वजह से छठ घाट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी आम जनों को छठ पूजा की शुभकामना देते दिखे।
जिला के हद में लालगंज विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला भी गंडक नदी के खंजाहा चक घाट पर अपने मां और परिवार के साथ छठ पूजा में शामिल हुई तथा इस अवसर पर आम जनों से मिलकर छठ पूजा की शुभकामना के साथ उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
![]()













Leave a Reply