Advertisement

छठ पूजा भव्य लोक परंपरा, आत्मशुद्धि व् सामाजिक एकता का प्रतीक-अजय राय

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के बिहार प्रांत संगठन मंत्री एवं पाटलिपुत्र विश्व विद्यालय पटना के सीनेट सदस्य अजय यादव ने 28 अक्टूबर को सारण जिला के हद में सोनपुर का दौरा किया।

इस अवसर पर सोनपुर अंचल के जड़भरत घाट पर छठ व्रतियों को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि
छठी मैया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। कहा कि छठ पूजा हमारी भव्य लोक परंपरा, आत्मशुद्धि और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने समस्त व्रतियों, श्रद्धालुओं एवं परिजनों का अभिनंदन करते हुए कहा कि छठी मैया की कृपा रउवा सभे पर बनल रहे।

ज्ञात हो कि आरएसएस नेता अजय यादव एवं उनकी पत्नी ने सोनपुर में सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर नमन किया। यादव तथा उनकी धर्मपत्नी बेबी कुमारी ने छठ महापर्व के अंतिम अनुष्ठान उषा अर्घ्य के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक सोनपुर स्थित जड़भरत स्थान घाट पर अस्ताचलगामी तथा उदियमान सूर्यदेव को सपरिवार अर्घ्य अर्पित कर नमन किया। यादव सारण जिले के मशरक प्रखंड के सिकटी खनजहां गांव के मूल रहिवासी हैं, जबकि उनकी पत्नी बेबी कुमारी सोनपुर प्रखंड के मानपुर रहिवासी दिवंगत कृष्णा राय की पुत्री हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *