Advertisement

पुरी आस्था और श्रद्धा के साथ मकतपुर में मनाया गया छठ पूजा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह जिला मुख्यालय के मकतपुर इंदिरा कॉलोनी स्थित कटरियार विला में पूरे आस्था, श्रद्धा और धूमधाम से लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया गया।

जानकारी देते हुए 29 अक्टूबर को संजय कटरियार ने बताया कि चार दिन तक चलने वाले महा आस्था का पर्व छठ का 28 अक्टूबर को भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया। बताया कि छठ पर्व बीते 25 अक्टूबर को नहाय खाय से शुरू हुई। उस दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं 26 अक्टूबर को संध्या में खड़ना पूजन किया गया जहां श्रद्धालुओं ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया। उसके बाद 27 अक्टूबर को संध्या में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। जबकि 28 अक्टूबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस प्रकार छठ पूजा पुरी शांति पूर्ण संपन्न हो गयी।

मौके पर छठ व्रती ममता कटरियार, सुष्मिता कटरियार, अनुजा कटरियार और विशाल कटरियार शामिल थे। वहीं विधि पूर्वक पूजा सम्पन्न कराने में चंद्रलेखा कटरियार और अमला कटरियार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्पूर्ण पूजा के दौरान कटरियार परिवार के रिया, गोलू, मोलू, सत्यम, शिवम, मयंक, प्रियांशु, अक्षिता, अंकिता, मयूर, अंश, आरव, अंकिता, आर्यन, आयुष, प्राची, अनन्या, एडी सहित अन्य बच्चों ने पूजा में भरपूर आनंद लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *