Advertisement

छठ पूजा को लेकर नगर परिषद द्वारा छठ घाट सफाई व् मार्ग समतलिकरण कार्य प्रारंभ

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। छठ पूजा को देखते हुए कार्यपालक पदाधिकारी फुसरो नगर परिषद राजीव रंजन द्वारा नगर क्षेत्र के सभी घाटों की साफ सफाई एवं घाटों में छठ वर्ती को जाने के लिए मशीनों द्वारा रास्ता समतलिकरण कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार छठ घाट का निर्माण हेतु नप के सहायक राजीव रंजन कुमार को निर्देश दिया गया। जिसके आलोक में साफ सफाई एवं जेसीबी मशीन से घाट बनाने का कार्य प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में एक नवंबर को कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आस्था के महापर्व को देखते हुए सभी नप क्षेत्र के तालाब तथा नदी घाट की साफ सफाई करना नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी है, जिसको लेकर साफ सफाई एवं घाटों की मशीनों द्वारा मरमती कार्य प्रारंभ कर दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *