प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पूरे पेटरवार प्रखंड सहित अंगवाली में हर्षोल्लास से संपन्न हो गया छठ महापर्व। यहां कि दामोदर नदी, खांजो, जोरिया, तालाब सहित विभिन्न तटों पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण को भारी भीड़ उमड़ी।
जानकारी के अनुसार जिले के पेटरवार प्रखंड के शहरी क्षेत्र पेटरवार, बुंडू, उत्तासारा, कोह, उलगड्डा, मायापुर, चांदो, चांपी, खेतको, पतकी, अंगवाली, चलकरी, पिछरी आदि ग्रामीण इलाके में आयोजित आस्था व सूर्य उपासना का पर्व छठ महाव्रत 28 अक्टूबर को प्रातः उगते भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण के साथ विधिवत समापन हो गया। विभिन्न छट घाटो पर समय पर पहुंचकर जन प्रतिनिधियों, पूर्व प्रतिनिधियों, समाज सेवियों आदि ने सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पण किए।
इस क्रम में प्रातः अंगवाली गांव के विभिन्न मुहल्ले के कुल 26 परिवारों के छठ महापर्व के आयोजक दामोदर नदी पुल स्थित छठ घाट पर अर्घ्य अर्पण किए। इनके पारिवारिक सदस्यों सहित तमाम जन उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किए। अर्घ्य अर्पण के दौरान मुहल्ले के पड़ोसी व अन्य महिला, पुरुष, बच्चे, युवक, युवतियां आदि शामिल रहे।
बता दें कि दोनों बेला घर से नदी घाट तक जाने के क्रम में कई माताएं दंडवत कर रही थी। साथ में बैंड बाजा, ढांक बाजा आदि बजने के साथ बच्चे पटाखे व बम फोड़ने में मश्गूल रहे। महिलाओं के समूह घाटों पर छठगीत गा रही थीं।
मौके पर पेटरवार थाना की पुलिस टीम सहित मुखिया धर्मेंद्र कपरदार दोनों पहर घाट पर सक्रिय रहे। वहीं 28 अक्टूबर को पर्व के समापन उपरांत महाप्रसाद ठेकुआ, केला, सेव फ़लादी ग्रहण करने को दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित प्रहरी संवाददाता ने भी महाप्रसाद ग्रहण किया।
![]()













Leave a Reply