क्लब पिछले 39 वर्षों से निरंतर छठ पर्व पर श्रद्धालुओं का कर रहा है सहयोग
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर बारह डी स्थित रॉक्सी क्लब द्वारा बिगत 39 वर्षों से छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं सहयोग करता आ रहा है। क्लब का योगदान अबतक सराहनीय रहा है।
जानकारी के अनुसार के छठ पर्व को लेकर रॉक्सी क्लब द्वारा बोकारो जिला मुख्यालय से सटे गरगा नदी में अस्थाई पुल बनाकर, सड़क मार्ग बनाकर, नदी के चारों ओर साफ सफाई कर, चमचमाती लाइटों से सजाकर छठ महापर्व मनाया जाता रहा है, जिसमें कमिटी के तमाम सदस्यों के अथक मेहनत द्वारा इस पर्व को सुशोभित किया जाता है।
विदित हो कि छठ पर्व में हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आकर लोक आस्था के महापर्व छठ में अस्ताचलगामी व उदीयमान सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करते है। क्लब के प्रयासों से छठ घाटों को झिलमिलाती दीपो की लौ तथा भक्ति संगीत के सुरों से पूरा वातावरण को भक्ति, आस्था और सौहार्द से किया गया है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन सहित कमिटी के सदस्य इस अवसर पर तैनात रहते है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
इस अवसर पर रॉक्सी क्लब द्वारा नि:शुल्क शिविर लगाकर छठ व्रतियों के लिए फल, दूध, चाय आदि का वितरण भी किया जाता है तथा चिकित्सा शिविर भी लगाया जाता है। क्लब द्वारा छठ घाट से लेकर लगभग एक किलोमीटर तक जगमगाती लाइटों से पूरा मार्ग को सुशोभित किया गया है। क्लब द्वारा स्टेज में खोया पाया का भी अलाउंसनमेंट किया जा रहा है।
रॉक्सी क्लब के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने 27 अक्टूबर को बताया कि पूजा उपरांत आगामी 29 अक्टूबर को रात्रि में नामचीन गायक, गायिका द्वारा भव्य जागरण का आयोजन किया जायेगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर जागरण का आनंद लेंगे। मौके पर पूजा कमिटी सह क्लब अध्यक्ष दिलीप कुमार, अमर नायक, अतुल कुमार, रमेश शर्मा, नन्हे कुमार, रंजीत कुमार, मनोज कुमार, अजित कुमार, राजकुमार मंडल, आलोक कुमार, सुनील कुमार सहित कई सदस्यों का पूजा को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहता है।
![]()













Leave a Reply